कटघोरा/पाली:-शायद किसी के अवैध संबंधों के परिणाम में किसी बिन बिहाए मां ने लोकलाज के भय या किसी दबाव के वजह से नवजात शिशु को झोले में भरकर एक ग्रामीण के बाड़ी में झाड़ियों के बीच फेंक दिया।
जँहा सुबह ग्रामीण ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी तब करीब जा कर देखने पर पता चला कि नवजात शिशु झोले के अंदर से रो रहा है।
ग्रामीण द्वारा आस पास के लोगो मे सूचना दिया गया जिसके तुरंत बाद गांव के लोगों ने डायल 112 को सूचित कर नवजात को सरकारी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया।चौकी प्रभारी सह पुलिस को भी घटना की सूचना दिया गया ।
मामला पाली थानांतर्गत ग्राम डोंगानाला की है, जहां किसी बिन बिहाए निर्दयी मां ने ममता को झकझोरने वाली कृत्य को अंजाम देते हुए जन्मे नवजात शिशु को एक झोले में भरकर गांव के एक ग्रामीण किसान सत्ते सिंह मरकाम के बाड़ी में झाड़ियों के बीच बीती रात फेंक दिया था या फिर कोई और कारण से। आज सुबह जब ग्रामीण को अपने घर के पीछे स्थित बाड़ी से किसी नवजात के रोने की आवाज आयी और वह जब मौके पे जाकर देखा तो झोले में भरकर फेंके गए जीवित नवजात तड़पता मिला।
जिस नवजात के शरीर पर चींटी व अन्य कीड़े चल रहे थे। जिसके बाद यह खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई और ग्रामीणों का हुजूम इकट्ठा हो गया। जहां मौजूद लोग नवजात की हालत देख भावुक हो गए। इसके बाद लोगों ने डायल 112 को मामले की जानकारी दी तथा जिसके मदद से नवजात शिशु को पाली के सरकारी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने पाली पुलिस को इस मामले की जानकारी दे दी है। तथा मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
महिला एवं बाल विकास विभाग ने नवजात से जुड़ी जरूरी कार्रवाई शुरू की है अथवा नही, इसकी जानकारी तो नही मिल पाई है लेकिन शिशु को अस्पताल के गहन चिकित्सा वार्ड में रखा गया है और डॉक्टरों की टीम नवजात की देखभाल कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि नवजात शिशु का जन्म बीती रात्रि में ही हुआ है, जो अवैध संबंधों का परिणाम हो सकता है और जिसे लोकलाज के भय से मां ने झोले में भरकर लावारिश हालत में फेंक दिया।
