सिंचाई के लिए नहरों में आज तक और छोड़ेंगे पानी, कल से गेट बंद हो जाएंगे

कोरबा। बांगो बांध से सिंचाई के लिए अभी दोनों नहरों में 5011 क्यूसेक पानी दिया जा रहा है। बुधवार तक पानी देने के बाद दोनों नहरों के गेट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद नहर लाइनिंग की मरम्मत भी होगी। बांध में अभी 28.53 प्रतिशत पानी का भराव है। बांगो से रबी फसल के लिए जनवरी से पानी दिया जा रहा है। जल उपयोगिता समिति की बैठक में पहले से ही 30 अप्रैल तक पानी देने का निर्णय लिया गया था। हसदेव बांगो बांध की क्षमता 359.66 मीटर है। लेकिन 4 महीने में जलस्तर घटकर 344.21 मीटर पहुंचगया है। अभी जलस्तर और कम होने की संभावना है।

 

बांगो से हर साल तालाबों को भरने के लिए भी पानी दिया जाता था । लेकिन इस बार दोनों नहरों पर पानी देने कारण जरूरत नहीं पड़ेगी। दायीं तट नहर में 3000.95 क्यूसेक और बायीं तट नहर में 2010.54 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बीच में नहर में पिकअप गिरने के कारण पानी की मात्रा कम कर दी गई थी। इसके बाद फिर से मांग के अनुसार पानी दिया जा रहा है। बांध से हर साल खरीफ में धान की नर्सरी लगाने के लिए पानी दिया जाता है। हसदेव बांगो परियोजना के कार्यपालन अभियंता एसके तिवारी का कहना है कि 30 अप्रैल तक ही सिंचाई के लिए पानी दिया जाएगा । इसके बाद गेट बंद कर दिए जाएंगे।

Related Post