वन धन विकास केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम में 1800 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग
प्रतापगढ़, 9 नवम्बर। जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस आयोजन के तहत जिले में 1 नवम्बर से 15 नवम्बर, 2025 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी श्रृंखला में शनिवार को जिले में राजीविका के माध्यम से वन धन विकास केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वयं सहायता समूहों के गठन से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन एवं उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया तथा ग्रामजन को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।
जिले में कुल 47 शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें 1800 से अधिक ग्रामजनों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को स्वावलंबन, समूह सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन से जुड़ी जानकारियाँ भी प्रदान की गईं।
---
