धतुरा ग्राम पंचायत में मितानीनों का सम्मान, सरपंच बृजबाई मरकाम ने किया गौरवान्वित

कोरबा। ग्राम पंचायत धतुरा में स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाली मितानीन कार्यकर्ता श्रीमति सरिता राठौर एवं श्रीमति मंजू राठौर का पंचायत की सरपंच श्रीमति बृजबाई मरकाम द्वारा सम्मान किया गया। सरपंच ने उन्हें साड़ी, श्रीफल और गुलदस्ता भेंट कर उनका मनोबल बढ़ाया।

मितानीन स्वास्थ्य विभाग की अहम कड़ी होती हैं, जो गांव–गांव में स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य करती हैं। टीकाकरण से लेकर जच्चा–बच्चा देखरेख तक, दोनों मितानीन लंबे समय से गांव में सराहनीय सेवा दे रही हैं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री दुर्गेश कश्यप ने मितानिनों के निरंतर सेवाभाव की प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अमरनाथ कौशिक (महामंत्री, भाजपा मंडल हरदी बाजार), श्री पितर सिंह मरकाम (सरपंच प्रतिनिधि), श्री रामशरण राठौर (एम.टी., स्वास्थ्य विभाग), ज्ञानेंद्र कौशिक, विजय आयाम, मोटू लदेर, रामकिशोर, तथा मनीषा राठौर सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Post