मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ डॉ. अंजली पवार की मुख्यमंत्री साय से भेंट, पर्यटन को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ 2025 का खिताब जीतने वाली डॉ. अंजली पवार ने सौजन्य मुलाकात की। यह भेंट मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, रायपुर में संपन्न हुई। मुख्यमंत्री साय ने डॉ. पवार को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास को लेकर भी संवाद किया। उन्होंने डॉ. पवार से आग्रह किया कि वे बस्तर, सरगुजा जैसे प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर क्षेत्रों के साथ-साथ धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के प्रचार-प्रसार में सहयोग करें।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में युवाओं और प्रतिष्ठित हस्तियों की भूमिका अहम है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद भी उपस्थित रहे।

Related Post