मंदिर हसौद में आधी रात को गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग – एक कर्मचारी की जलकर मौत, फैक्ट्री जलकर राख

रायपुर के मंदिर हसौद, कोटेश्वर स्थित एक गद्दा फैक्ट्री में आधी रात को अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि फैक्ट्री में फंसे एक युवक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

मृतक की पहचान त्रिलोचन ध्रुव (उम्र 18 वर्ष), निवासी – मगरलोड, धमतरी के रूप में हुई है। वह फैक्ट्री में बतौर कर्मचारी कार्यरत था और घटना के समय फैक्ट्री में ही मौजूद था।

सूचना मिलते ही दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक फैक्ट्री पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Post