मरार समाज ग्राम समिति बनियागांव ने मांदर के बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

कोंडागांव, 1 सितंबर 2025: बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा में सामाजिक एकता और सहयोग का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए मरार समाज ग्राम समिति बनियागांव, जिला कोंडागांव ने बस्तर जिले के ग्राम मांदर में बाढ़ से पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आर्थिक व खाद्य सामग्री का वितरण किया।

Uploaded Image

समिति की ओर से ₹20,111 (बीस हजार एक सौ ग्यारह रुपए) तथा 20 किलो सेब (1 पेटी सेवफल) पीड़ित परिवारों को प्रदान किए गए। यह सहायता गांव के प्रमुख सदस्यों की उपस्थिति में पीड़ितों को सौंपी गई, जो समाजिक संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को दर्शाता है।

Uploaded Image

इस सहयोग में समाज के कई सदस्यों ने व्यक्तिगत रूप से भी योगदान दिया: गोकुल पटेल (ग्राम केरावाही) - ₹101,नोहर सिंह पटेल (कोंडागांव) - ₹1000, पिंकेश पटेल (केरावाही, कोंडागांव) - ₹101

Uploaded Image

इस मानवीय पहल की अगुवाई में समाज के प्रमुख सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे, जिनमें प्रमुख रूप से कृष्णा पटेल, मूलचंद पटेल, कोषाराम पटेल, खगेश्वर पटेल, गेंदराम पटेल, देवेंद्र पटेल, तेलसिंह पटेल, टोपचंद पटेल, यशवंत पटेल, बालेश्वर पटेल, लोकेश पटेल, सुरेश पटेल, तथा भुनेश्वर पटेल आदि उपस्थित रहे।

 

मरार समाज की इस पहल ने न केवल जरूरतमंदों की तत्काल सहायता की, बल्कि सामाजिक एकता, मानवता और सेवा भाव की प्रेरक मिसाल भी पेश की।

Related Post