जनादेश परब: छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर पुलिस लाइन खोखरा जांजगीर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम एवं विशाल आमसभा का होगा आयोजन...

जांजगीर-चांपा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनादेश परब के तहत 22 दिसम्बर को पुलिस लाइन खोखरा, जांजगीर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम एवं विशाल आमसभा का आयोजन होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह सहित राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य शामिल होंगे।Uploaded Image

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्याें पर आधारित आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे, जहाँ आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभ भी प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार पद्मश्री अनुज शर्मा द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। राज्यस्तरीय आयोजन की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय सहित जिला स्तरीय अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, ताकि कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Related Post