कोंडागांव पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: तीन निरीक्षकों का कांकेर स्थानांतरण

कोंडागांव, 06 अक्टूबर 2025 — भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं राज्य स्थापना बोर्ड की स्वीकृति पर कोंडागांव जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक, कोंडागांव वाय अक्षय कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के तीन पुलिस निरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से कांकेर जिले में स्थानांतरण कर दिया गया है।

 

स्थानांतरित किए गए निरीक्षकों के नाम इस प्रकार हैं:

 

1. संजय कुमार शिंदे – थाना प्रभारी, फरसगांव

 

 

2. रविशंकर ध्रुव – थाना प्रभारी, मर्दापाल

 

 

3. रमेश सोरी – डी.आर.जी प्रभारी, कोंडागांव

 

 

 

उक्त अधिकारियों को दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को पूर्वान्ह/अपराह्न में कार्यमुक्त किया गया है।

 

यह फेरबदल भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के पालन में किया गया है। प्रशासन का मानना है कि यह बदलाव आगामी विधानसभा चुनावों को निष्पक्ष और प्रभावी रूप से संपन्न कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Post