कोंडागांव पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 35 अधिकारियों-कर्मचारियों का स्थानांतरण

कोंडागांव, 07 जनवरी 2026 | जिला पुलिस अधीक्षक कोंडागांव पंकज चंद्रा के द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के व्यापक स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार जिले के विभिन्न थानों, चौकियों एवं रक्षित केंद्रों में पदस्थ कुल 35 अधिकारियों-कर्मचारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से हटाकर नवीन पदस्थापना स्थल पर भेजा गया है।

Uploaded Image

इस प्रशासनिक फेरबदल में सहायक उप निरीक्षक (सउनि), प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक स्तर के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। स्थानांतरण के तहत थाना केशकाल, फरसगांव, माकड़ी, विश्रामपुरी, बड़ेराजपुर, कोण्डागांव, सिटी कोतवाली, रक्षित केंद्र एवं विभिन्न पुलिस चौकियों में नवीन पदस्थापनाएं की गई हैं।

 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए सूचित किया गया है।

Uploaded Image

बताया गया है कि यह स्थानांतरण कार्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने, पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने एवं प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है।

Related Post