चौकी नैला पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए 105 पाव देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी पुनेश्वर वर्मा (उम्र 29 वर्ष), निवासी पोड़ी, थाना सीपत, जिला बिलासपुर — वर्तमान पता ग्राम हरदी, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा है जिसके पास से 105 पाव देशी प्लेन शराब बरामद किया गया जिसकी कुल कीमत ₹8,400 है आरोपी के पास से शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब विरोधी अभियान के तहत, चौकी नैला प्रभारी उपनिरीक्षक राकेश सूर्यवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सरखो क्षेत्र में रेड की। आरोपी पुनेश्वर वर्मा को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
कानूनी कार्यवाही
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 568/2025, धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी. राकेश कुमार सूर्यवंशी चौकी प्रभारी नैला, प्रधान आरक्षक रुद्रनारायण कश्यप एवं नैला स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा । जिला पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी इसी सख्ती से जारी रहेगा।
