अवैध रेत व ईंट कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 87 वाहन और 6.5 लाख ईंटें जब्त

जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर कड़ी कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को जिलेभर में एक साथ बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान में 77 ट्रैक्टर, 9 हाईवा और 1 जेसीबी मशीन सहित कुल 87 वाहन जप्त किए गए।

कलेक्टर  जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में संचालित इस अभियान में अवैध खनन के चिन्हित स्थलों पर दबिश दी गई। खनिज अधिकारी अनिल साहू ने बताया कि पूर्व में जिन स्थलों से अवैध रेत उत्खनन की शिकायतें आई थीं, वहां विशेष निगरानी रखकर कार्रवाई की गई।

बम्हनीडीह तहसील के 3 ग्रामों में अवैध परिवहन मार्गों को भी बंद किया गया। दोषियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71(5) और MMDR Act 1957 की धारा 21(5) के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।

ईंट भट्ठियों पर भी कार्रवाई, 6.5 लाख ईंटें जब्त

ग्राम कनई (जांजगीर तहसील) में 15 अवैध भट्ठियों से लगभग 4.40 लाख ईंटें ग्राम महुदा (चांपा तहसील) से 2 लाख ईंटें तहसील बम्हनीडीह में 61 अवैध भट्ठियों पर कार्रवाई की गई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और निर्माण सामग्री के अवैध कारोबार पर यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Related Post