राजनांदगांव की माही राजपूत का दिल्ली यूनिवर्सिटी में चयन, आत्माराम कॉलेज में पढ़ेगी छत्तीसगढ़ की होनहार बेटी

शहर की होनहार छात्रा माही राजपूत ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप फाइव कॉलेजों में शामिल आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज (साउथ कैंपस) में प्रवेश पाया है।

रॉयल किड्स स्कूल की छात्रा रही माही बचपन से ही मेधावी रही हैं। इस सफलता में स्कूल के प्रिंसिपल अभिषेक खंडेलवाल एवं शिक्षकों का मार्गदर्शन हमेशा माही को मिलता रहा है। माही के पिता मनोज राजपूत पुलिस विभाग में प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता सपना राजपूत गृहणी हैं। बेटी की सफलता से परिवार में खुशी की लहर है।

स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और समाज के गणमान्य नागरिकों ने माही को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया, जिसमें उप निरीक्षक रुबेन टोप्पो, प्रधान आरक्षक संजय सिंह, मनीष सिंह, भूषण देशमुख, सुभाष हिरकने, गणेश यादव, मेघनाथ साहू, प्रदीप दीवान, शेख यूनुस कुरैशी, जीतू देवांगन, विनय मेहरा, उपेंद्र धमगाये, प्रवीण राजपूत, जीवन नेताम, सुनील नेताम, टेनेश्वर देवांगन, भोज देशमुख, वीरेंद्र पासवान, और अमित चौहान प्रमुख रहे।

माही की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि जिले की सभी बेटियों के लिए एक प्रेरणा है, जिसने यह साबित किया कि मेहनत और लगन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

Related Post