मध्यप्रदेश पुलिस की अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह पर प्रभावी कार्यवाही विगत एक सप्‍ताह में चोरी की 41 मोटरसाइकिलें और 3 कारें जप्त

मध्यप्रदेश पुलिस ने प्रदेशभर में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए की गई कार्यवाही में विगत 7 दिनों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। विभिन्न जिलों में की गई पुलिस की त्वरित और सख्त कार्यवाहियों के परिणामस्वरूप  चोरी की गई 41 मोटरसाइकिलें एवं 3 कारें जप्त की गई हैं। यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता, सक्रियता और अपराध के प्रति जीरो-टॉलरेंस नीति का प्रमाण है।

 

जिलो द्वारा की गई कार्यवाही

 

मुरैना

 

थाना अम्बाह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 01 आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 05 चोरी की गई मोटर साईकिलें सहित कुल 4 लाख 50 हजार रूपए की संपत्ति जब्त की है।

 

नरसिंहपुर

 

पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर 10 चोरी की गई मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 6 लाख रूप्ए है।

 

 

 

छिंदवाड़ा

 

थाना जुन्नारदेव पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी की गई 06 मोटरसाइकिलें जब्त की  हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 4 लाख 50 हजार रुपए है।

 

   इसी प्रकार थाना देहात पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 2 कार (टाटा टियागो और क्रेटा) सहित 11 लाख रूपए की संपत्ति जब्‍त  की है।

 

गुना

 

चांचौड़ा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण में कार्यवाही करते हुए दो शातिर मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 06 मोटरसाइकिलें जब्‍त की गई हैं।

 

 

 

राजगढ़

 

ब्‍यावरा पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के सरगना सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 6 मोटरसाइकिलें जब्‍त की है।

 

 

 

छतरपुर

 

थाना लवकुशनगर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर  4 लाख रूपए की  6 मोटरसाइकिलें जब्‍त की है । इसी प्रकार थाना राजनगर में एक अन्य आरोपी को चोरी की एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया, जिस पर चोरी के 4 प्रकरण  पूर्व से पंजीबद्ध है।

 

भोपाल

 

थाना हबीबगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वाहन चोर को चोरी की कार सहित गिरफ्तार किया।

 

सीहोर

 

थाना भैरुंदा पुलिस ने वाहन चोरी के आरोपी को मात्र 24 घंटे में गिरफ्तार कर चोरी की एक मोटरसाइकिल जब्त की ।

 

प्रदेशभर में की गई इन कार्यवाहियों से स्पष्ट है कि मध्यप्रदेश पुलिस अपराधियों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई कर रही है। जन-सुरक्षा और संपत्ति की रक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वाहन चोरी सहित सभी प्रकार के अपराधों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। 

Related Post