ताश की बाज़ी में हार गए किस्मत "ऑपरेशन प्रहार" में 7 जुआरी गिरफ्तार, 5580 रुपए नगद और ताश की गड्डी जब्त

थाना सकरी पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जुआ खेलने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत यह कार्यवाही की गई। मुखबिर की सूचना पर किसान राईस मिल के सामने घेराबंदी कर पुलिस ने दबिश दी, जहां आरोपियों को ताश पत्ती से पैसे का दांव लगाते रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से कुल ₹5580 नगद राशि

52 पत्ती ताश जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्रवाई की गई है।

 

 गिरफ्तार आरोपी के नाम 

1. विजय कुमार पात्रे (35)

2. सुन्दर साहू (41)

3. अमरचंद शर्मा (50)

4. अनिल कुमार टण्डन (44)

5. राज कुमार केवंट (30)

6. जितेन्द्र कुमार कुर्रे (35)

7. धनेश्वर केवंट (40)

(सभी निवासी थाना सकरी क्षेत्र)

 

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रदीप आर्य, प्रआर लक्ष्मीकांत कश्यप, बलराज सिंह, रवि लहरे, सुमन कश्यप व अफाक खान की सक्रिय भूमिका रही। सकरी पुलिस की यह कार्यवाही एक सख्त संदेश है कि जुए-सट्टे जैसे अपराधों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Post