होटल के कमरे में शराब और हुक्का पार्टी! पाँच युवक व दो युवतियाँ पकड़ी गईं, होटल प्रबंधन को नोटिस

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने होटल पैट्रिशियन के प्रथम तल पर दबिश दी, जहाँ कमरा क्रमांक 2008 में पाँच युवक और दो युवतियाँ आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। कमरे में शराब पीने और हुक्का सेवन की पुष्टि हुई।

कमरा तुषार अग्रवाल के नाम पर बुक था, परंतु उपयोग अन्य व्यक्तियों द्वारा किया जा रहा था। मौके पर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधात्मक कदम भी उठाए गए हैं। होटल प्रबंधन से पूछताछ के बाद उन्हें नोटिस थमाया गया है और नगरीय निकाय विभाग को भी सख्त कार्रवाई हेतु पत्र भेजा गया है।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से होटल में चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी रोक संभव हुई है।

Related Post