समग्र आईडी का आधार से लिंक अनिवार्य: जुलाई वेतन पर रोक की चेतावनी

जिले के शासकीय सेवकों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी हुआ है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जिले के सभी आहरण संवितरण अधिकारियों (DDOs) को निर्देशित किया है कि जिन शासकीय सेवकों की समग्र आईडी का आधार से लिंक एवं e-KYC सत्यापन कार्य शेष है, उसे तत्काल प्रभाव से पूर्ण कराया जाए।

 

कलेक्टर ने बताया कि आयुक्त, कोष एवं लेखा द्वारा भी निर्देश जारी किए गए हैं कि IFMIS प्रणाली में प्रत्येक कर्मचारी की समग्र आईडी का आधार से मैपिंग अनिवार्य रूप से पूरी होनी चाहिए।

 

 सख्त चेतावनी जारी करते हुए कलेक्टर ने कहा है कि

 

कलेक्टर ने कहा यदि किसी शासकीय सेवक की समग्र आईडी का आधार से e-KYC पूर्ण नहीं है। तो उसका जुलाई 2025 का वेतन आहरण नहीं कर पाएगा। सिर्फ उन्हीं कर्मचारियों का माह में मिलने वाला वेतन जारी होगा। जिनके e-KYC की प्रक्रिया पूरा हो चुका रहेगा।”

 

 

 

शासकीय सेवकों को यह कार्य स्वयं करना होगा। इसके लिए उन्हें IFMIS पोर्टल के अंतर्गत 'Employee Self Service' प्रोफाइल में अपनी समग्र आईडी की प्रविष्टि और सत्यापन करना अनिवार्य होगा। इससे पहले, समग्र पोर्टल पर समग्र आईडी को अपडेट और आधार से लिंक कराना भी आवश्यक है।

 

 साथ ही विशेष ध्यान देने योग्य बातें

 

जिस बैंक खाते में वेतन प्राप्त हो रहा है, वह खाता भी आधार से लिंक होना चाहिए।

यह कार्य शीघ्रता से पूरा नहीं करने पर वेतन रोका जा सकता है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित कर्मचारी की स्वयं की होगी।

 

Related Post