तेज रफ्तार थार की टक्कर से श्रमिक युवक की मौत, सीसीटीवी फुटेज से जांच में जुट पुलिस

पीथमपुर के सागौर थाना क्षेत्र के मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के 3 बजे एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शेखू (24) के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और पीथमपुर में रोजमर्रा की मजदूरी करता था।

 

घटना खंडवा गांव के चौराहे के पास की है। शेखू अपने तीन दोस्तों के साथ ढाबे पर खाना खाकर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार काली जीप ने उसे टक्कर मार दी। मृतक के जीजा सुरेश सिंह चौहान ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में शेखू को इंदौर के चोइथराम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।मृतक के साथी प्रद्युम्न सिंह तोमर अनुसार राग साइड से आई एक काली थार कि टक्कर से गंभीर घायल को इंदौर ले गए उसके बाद शुक्रवार दोपहर शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीथमपुर लाए हे।।

 

थाना प्रभारी प्रकाश सीरोदे ने बताया कि शुक्रवार सुबह तीन बजे के लगभग घटना घटी हे जिसमें प्राथमिक मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल काली थार की जानकारी निकाली जा रही हे। घटना के बाद मित्र व परिजन घायल शेखू को इंदौर के चोइथराम अस्पताल लेकर गए थे परंतु उसकी पहले ही मौत हो गई थी।आज दोपहर 1 बजे शव को परिजन शव को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र काया गया जहां उसका पोस्ट मार्टम किया जा रहा है।मृतक घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। मृतक इंडो रामा कालोनी के विजय नगर में रहता था और अविवाहित था।

Related Post