रतिजा (कोरबा): पाली विकासखंड के ग्राम रतिजा में स्थित प्राथमिक-माध्यमिक स्कूल प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का 7 दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबी धतूरा द्वारा लगाया गया था। शिविर का मुख्य विषय “नशा मुक्त समाज के लिए युवा” रखा गया था। सात दिनों तक चले इस शिविर का समापन 27 नवंबर को हुआ।
समापन समारोह में कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल मुख्य अतिथि रहे। साथ ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मुकेश जायसवाल, तथा पूर्व महामंत्री श्री दुर्गेश कश्यप भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राठौर गुरुजी, सारथी गुरुजी, पाटनवार मैडम, राजवाड़े मैडम, सोनी मैडम सहित बड़ी संख्या में स्कूल स्टाफ, स्वयंसेवक, छात्र-छात्राएँ और ग्रामीणजन मौजूद रहे। शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति रैली, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
