कोरबा पुलिस का त्योहार विशेष अभियान, शराब दुकानों और आहताओं पर कड़ी निगरानी

जिला कोरबा में आगामी त्योहारों के मद्देनज़र कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

 

इन निर्देशों के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर एवं अनुभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में शराब दुकानों और आहताओं की सतत निगरानी और जांच करने का निर्देश दिया गया है।

 

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अनियंत्रित भीड़ या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए जिलेभर में निरंतर चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और नागरिक शांति एवं सुरक्षा के साथ त्योहार मना सकें।

 

कोरबा पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत निकटतम थाने/चौकी को दें।

Related Post