कोरबा जनपद पंचायत को मिला नया सीईओ, खगेश कुमार निर्मलकर ने संभाला कार्यभार

कोरबा। कोरबा जिले में प्रशासनिक कसावट और कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर अजीत वसंत ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, विकास विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत कटघोरा, खगेश कुमार निर्मलकर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जनपद पंचायत कोरबा के पद पर आगामी आदेश तक कार्य करने हेतु पदस्थ किया गया है।

 

यह आदेश तत्काल प्रभावशील बताया गया है। आदेश जारी होने के पश्चात खगेश कुमार निर्मलकर ने कोरबा जनपद पंचायत पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।

 

बताया जा रहा है कि नए सीईओ से जिला प्रशासन को उम्मीद है कि जनपद के विकास कार्यों में और अधिक पारदर्शिता व गति आएगी। वहीं, सीईओ के रूप में पदभार संभालने के बाद खगेश कुमार निर्मलकर ने कहा कि वे जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देंगे और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे।

Related Post