कोरबा जिला प्रशासन नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई, दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

जिले में मादक पदार्थों की बढ़ती तस्करी और बिक्री को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में आयोजित नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन बैठक में संबंधित विभागों को संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों के आसपास किसी भी तरह के मादक पदार्थ, तंबाकू या सिगरेट की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने नगर निगम, राजस्व, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को मिलकर समन्वित अभियान चलाने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि अवैध रूप से मादक दवाओं की बिक्री करने वालों की दुकानों को सील किया जाए और उनके खिलाफ गंभीर कानूनी कार्रवाई की जाए।

कलेक्टर ने सभी मेडिकल दुकानों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने, और यदि किसी भी दुकान में गैरकानूनी मादक पदार्थ पाए जाएं, तो उसका लाइसेंस रद्द कर दुकान सील करने के निर्देश दिए।

बैठक में सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, एडिशनल एसपी, सभी एसडीएम, थाना प्रभारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post