कोरबा: सोन नदी में डूबे युवक का शव सुखरीकला के पास मिला

उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम सुखरीखुर्द निवासी राजेश मन्नेवार (32) गुरुवार शाम से सोन नदी में लापता था। हरेली पर्व के अवसर पर वह अपने दोस्तों के साथ एनीकट घूमने गया था, जहां वह तेज बहाव में बह गया।

 

घटना के बाद से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन के 24 घंटे बाद, शुक्रवार शाम करीब 5 बजे सुखरीकला गांव के आगे नदी में शव बरामद हुआ। पुलिस द्वारा पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

बारिश से बिगड़े हालात

क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। कई जगह सड़कें बाधित हो चुकी हैं, और कुछ गांवों में नहरें टूटने की भी खबरें हैं। ग्रामीणों ने जल निकासी के लिए कुछ स्थानों पर अस्थायी रूप से सड़कें खोद दी हैं, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है।

Related Post