कोरबा: सेन्द्रीपाली में राजस्व भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, उपसरपंच समेत ग्रामीणों पर सवाल

कोरबा/करतला। तहसील करतला के ग्राम पंचायत सेन्द्रीपाली में राजस्व भूमि पर अवैध कब्जे का मामला गर्मा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंचायत प्रतिनिधि तथा कुछ ग्रामीण मिलकर शासकीय भूमि का अधिग्रहण कर रहे हैं। आरोप है कि उपसरपंच योगेश दिव्य अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सरकारी जमीन पर कब्जा जमाने में शामिल हैं।

 

ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में कई शासकीय योजनाओं के तहत भवन स्वीकृत किए गए थे, लेकिन वनांचल क्षेत्र होने के बावजूद निर्माण हेतु आवश्यक जमीन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। अब सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा बढ़ने से ये स्वीकृत भवन निरस्तीकरण की कगार पर पहुंच गए हैं, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं।

 

उपसरपंच का जवाब—" आप अपना काम किजिए

 

मामले को लेकर जब उपसरपंच योगेश दिव्य से जानकारी लेनी चाही गई तो उनका कथित रूप से कहना था—

"आप अपना काम कर लीजिए।"

उनका यह जवाब विवाद को और तीखा कर रहा है।

 

सरपंच का मोबाइल स्विच ऑफ

 

इस संबंध में जब ग्राम पंचायत सरपंच से संपर्क किया गया, तो उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला, जिससे ग्रामीणों के सवालों और शंकाओं में और इजाफा हो रहा है।

 

प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी निगाहें

 

ग्राम सेन्द्रीपाली में राजस्व भूमि पर हो रहे इस कथित अवैध कब्जे की जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों तक पहुँच चुकी है। अब देखना यह है कि

क्या प्रशासन तुरंत हस्तक्षेप कर कार्रवाई करता है या मामला लंबित रह जाता है।

 

ग्रामीणों ने मांग की है कि सरकारी भूमि की सुरक्षा और शासकीय योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन के लिए अवैध कब्जे पर कठोर कार्रवाई की जाए।

Related Post