कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ फुटबॉल, तीरंदाजी और मल्लखंब में दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

कोंडागांव, 29 अगस्त 2025: बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने आज स्थानीय विकास नगर स्टेडियम में 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। यह प्रतियोगिता 28 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें राज्य के विभिन्न संभागों से लगभग 570 खिलाड़ी फुटबॉल, तीरंदाजी और मल्लखंब जैसे खेलों में अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

Uploaded Image

कार्यक्रम की शुरुआत में खिलाड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया, जिसे दर्शकों ने बड़ी ही तन्मयता से देखा। उद्घाटन समारोह में विधायक सुश्री लता उसेंडी ने प्रतियोगिता की शुरुआत की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेल का महत्वपूर्ण योगदान है, क्योंकि यह शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से उन्हें मजबूत बनाता है।

Uploaded Image

विधायक ने बस्तर संभाग के खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि यहां के खिलाड़ी तीरंदाजी और मल्लखंब में बेहतरीन प्रदर्शन कर एक नई पहचान बना रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि क्षेत्र के खिलाड़ी अपनी कड़ी मेहनत और लगन से जिले, प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन करेंगे।

Uploaded Image

सुश्री लता उसेंडी ने राज्य सरकार की तरफ से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए दी जा रही विभिन्न सुविधाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने और अलंकरण सम्मान देने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा, खेल के जरिए मोटापे जैसी गंभीर समस्या से निपटने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने संदेश में कहा था।

Uploaded Image

विधायक ने अंत में सभी खिलाड़ियों से मिलकर उनसे संवाद किया और उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Uploaded Image

इस अवसर पर मनोज जैन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेण्डी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रदमा बघेल, भगवती नेताम, राज्य तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष दीपेश अरोरा, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान और अन्य विभागीय अधिकारी व बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

Related Post