02 मार्च 2025 को तोरवा थाना क्षेत्र में हुए चाकू से जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी रोहन श्रीवास उर्फ नानू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी थाना तोरवा पुलिस की सतत खोजबीन, तकनीकी निगरानी और मुखबिर सूचना के आधार पर की गई।
प्रार्थी यशवंत भारती, निवासी रामकृष्ण नगर मोपका, ने थाना तोरवा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 01 मार्च 2025 की रात वह अपने मित्रों गीतेश कांत और हेमंत कुमार के साथ बंगाली चौक सोडा पीने गया था। वापसी में लगभग रात 10:30 बजे गुंबर पेट्रोल पंप के पास सफेद स्कूटी में सवार तीन अज्ञात युवकों ने गाड़ी न चलाने की बात पर विवाद करते हुए हेमंत कुमार और गीतेश कांत पर हॉकी स्टिक और नुकीले हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में हेमंत को सीना, कमर, गर्दन में गंभीर चोटें आईं जबकि गीतेश को पेट में चोट लगी।घायलों को तत्काल अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और हुलिए के आधार पर आरोपियों की पहचान निम्न नामों से हुई:
1. रोहन श्रीवास उर्फ नानू
2. शुभम यादव
3. विकास यादव
4. राहुल यादव
5. रोहित उर्फ लल्ला
मुख्य आरोपी रोहन श्रीवास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य चार की तलाश जारी है।पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ अपराध करना स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त चाकू भी आरोपी से बरामद कर लिया गया है।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन व नगर पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रमोद सबद्रा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
