शासन प्रशासन द्वारा ध्यान में रखते हुए बरसो से जमे हुए अतिक्रमण पर की गई कार्यवाही

छत्रछाया कॉलोनी पर यात्री प्रतीक्षालय बनाने के लिए न. पा.ने मुक्त करवाया अतिक्रमण।

 

पीथमपुर सेक्टर एक की छत्रछाया कॉलोनी के गेट पर लगभग 3000 स्क्वायर फीट की जमीन नजर निजामुद्दीन अली मुर्तजा का सालों से अतिक्रमण नगर पालिका परिषद पीथमपुर ने मुक्त करवाया।जब वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद प्रतिनिधि राम अवतार यादव ने कलेक्टर के सामने यह मांग रखी थी की छत्रछाया कॉलोनी पर यात्री प्रतीक्षालय बने और अवैध अतिक्रमण को मुक्त करवाया जाए। जिस पर कलेक्टर ने स्वत संज्ञान लेते हुए नगर पालिका मुख्य अधिकारी निशिकांत शुक्ला को यह बात बताई और आदेशित किया जिसके बाद नगर पालिका मुख्य अधिकारी निशिकांत शुक्ला ने उसे जमीन पर यात्री प्रतीक्षालय का टेंडर निकलवाया जिसके बाद नोटिस चशपा किए गए नोटिस इसके बाद जब नोटिस का जवाब सकारात्मक और जमीन के कागज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर आज थाना प्रभारी ओमप्रकाश अहीर ने थाने से बाल भेजा और नगर पालिका अधिकारी मीरा कन्नौज सब इंजीनियर हिमांशु सिंह सब इंजीनियर मयंक त्रिपाठी सब इंजीनियर अजय कारे स्वच्छता निरीक्षक रूपेश सूर्या और पूरा नगर पालिका का रिमूवल हमला मौके पर पहुंचा और सतत 5 घंटे कार्रवाई चली कार्रवाई के अंतर्गत अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया । 

एक खाली दुकान में निजी कंपनी का एटीएम था जिसे अभी नगर पालिका ने जेसीबी से नहीं तोड़ा बैंक वालों को सूचना नगर पालिका ने दे दी है

 

मुख्य नगर पालिका अधिकारी निशिकांत शुक्ला ने बताया कि अभी हमने वह जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई है और नगर पालिका अधिनियम में जो भी नियम होंगे हम उस कॉलोनाइजर पर कार्रवाई करेंगे जल्द ही नगर पालिका की तरफ से थाने में आवेदन भी जाएगा

 

ए इ मीरा कन्नौज ने बताया कि हमने वहां पर यात्री प्रतीक्षालय के साथ-साथ महिला और पुरुष के लिए शौचालय भी बनाने के लिए टेंडर में प्रस्ताव रखा है अब अतिक्रमण हटाने के बाद जल्द ही हम वहां कार्य प्रारंभ करेंगे।

 

एसडीएम राहुल गुप्ता ने कहा कि मैं मुख्य नगर पालिका अधिकारी से सारे डॉक्यूमेंट लेकर और उसकी जांच परख के लिए राजस्व विभाग को भेजता हूं अगर इस तरह से अवेध जगह पर दुकान कटी है बिना अनुमति की हे तो राजस्व नियम के तहत कड़ी कार्रवाई होगी

Related Post