रायगढ़ देश के सुप्रसिद्ध कार्यक्रम रायगढ़ में चल रहे 40 में चक्रधर समारोह का आज 5 सितंबर को समापन दिवस है पिछले 9 दिन से रायगढ़ के रामलीला मैदान में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हो रहे थे। वहीं आज समापन दिवस पर विभिन्न कलाकारों द्वारा गायन एवं नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी ।
समापन समारोह के प्रारंभ में भिलाई के प्रसिद्ध बैंड इंडियन रोलर की प्रस्तुति की जाएगी। इसके बाद दिल्ली की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना एवं पद्मश्री डॉक्टर कमलिनी अस्थाना कथक नृत्य की प्रस्तुति देंगी ।वही समापन कार्यक्रम के अंतिम में बॉलीवुड गायक कैलाश खेर अपने कैलाशा बैंड के साथ प्रस्तुति देंगे इसके लिए उनके चाहने वालों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है ।
दिव्यांग कलाकारों के हुनर को दर्शकों ने खूब सराहा
चक्रधर समारोह 2025 के मंच पर 4 सितंबर की रात दिव्यांग कलाकारों ने अपने अनूठे कला से रायगढ़ वासियों का मन मोह लिया । हारमोनियम तबला और साधना से दिव्यांग कलाकारों ने ऐसी प्रस्तुति दी की दर्शकों द्वारा उनकी इस कला को खूब सराहा गया। वैसे तो इस प्रोजेक्ट दिव्य धुन के दिव्यांग बच्चों द्वारा कई अलग-अलग मंचों से अपनी प्रस्तुति देकर खूब वाह वाही लूटी जा चुकी है लेकिन चक्रधर समारोह के इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर कलाकारों के प्रस्तुति से दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए।
