विश्रामपुरी पुलिस की तत्परता से 7 लाख के जेवरात चोरी का खुलासा, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

कोंडागांव, 23 अगस्त 2025: विश्रामपुरी थाना क्षेत्र में सूने मकानों से सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में धर दबोचा। आरोपी सच्चिदानंद सेठिया के पास से लगभग ₹7 लाख मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात जब्त किए गए हैं।

 

 घटना का विवरण:

 

दिनांक 21 अगस्त 2025 को ग्राम बडेराजपुर बाजारपारा की दो महिलाएं – श्रीमती सिलवती साहू और श्रीमती गंगाबाई पांडे – विश्रामपुरी थाने पहुँचीं और रिपोर्ट दर्ज करवाई कि अज्ञात चोर ने उनके घर के पीछे का दरवाज़ा तोड़कर घर में घुसकर आलमारी व पेटी से सोने-चांदी के बहुमूल्य जेवरात चुरा लिए हैं।

Uploaded Image

प्रकरण में विश्रामपुरी थाने में क्रमशः अपराध क्रमांक 62/2025 व 63/2025 के तहत धारा 331(3), 305, 305(क) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

 

तत्काल कार्रवाई के निर्देश:

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार (भा.पु.से.) ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अरुण कुमार नेताम के पर्यवेक्षण में विशेष टीम का गठन किया गया।

 

आरोपी चंद घंटों में चढ़ा पुलिस के हत्थे:

 

संदेह के आधार पर ग्राम बडेराजपुर निवासी सच्चिदानंद सेठिया (उम्र 24 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से भारी मात्रा में सोना-चांदी बरामद किया गया, जिसमें शामिल हैं:

 

सोने के आभूषण: 55 ग्राम (नेकलेस, मंगलसूत्र, झुमका, चैन, लार्केट आदि)

 

चांदी के आभूषण: 360 ग्राम (पायल, कर्धन, बाजूबंद आदि)

 

कुल अनुमानित मूल्य: ₹7,00,000

 

 

आरोपी को भेजा गया जेल:

Uploaded Image

साक्ष्यों और आरोपी के अपराध स्वीकारने के आधार पर सच्चिदानंद सेठिया को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

इनकी रही अहम भूमिका:

 

इस कार्यवाही में विश्रामपुरी थाना प्रभारी उप निरीक्षक विनोद नेताम, सायबर सेल निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, प्र.आर. रितुराज निषाद, अजय बघेल, राजेश मनहर, परमेश्वर आर., अजय देवांगन, संतोष कोडोपी, बिजू शोरी, अनिल शौर्य, सउनि रमेश निषाद सहित थाना स्टाफ – देवार्चन सिदार, राजकुमार बंजारे, सियाराम मरापी, जयो चन्द्रवंशी, गौत्तम मरकाम, जगदीश नेताम का सराहनीय योगदान रहा।

---

विश्रामपुरी पुलिस की तत्परता और सायबर सेल की तकनीकी दक्षता से यह महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी, जिससे क्षेत्र में लोगों का पुलिस पर विश्वास और अधिक मज़बूत हुआ है।

Related Post