कोरबा/करतला। ग्राम बगदर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के तेज़-तर्रार युवा नेता दाऊ ऋषभ देव राठौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
गांव में आयोजित विविध सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में बच्चों की कुर्सी दौड़, मोमबत्ती जलाओ, रंगोली और अंत में आकर्षण का केंद्र बनी मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
राठौर जी ने समस्त बगदर वासियों को आमंत्रण हेतु सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया और अपने उद्बोधन में,श्री कृष्ण जी के जीवन के अलग अलग पहलुओं का विश्लेषण कर कहा कि,बचपन हो तो श्री कृष्ण जैसा हो, कि आज भी भारत वर्ष की हर मां अपने बालक को कान्हा कहती हैं।
किशोरावस्था हो तो श्री कृष्ण जैसा हो कि आज भी पनघट पर विरह में बैठी गोपी कहे कि मेरे कन्हैया आयेंगे,और जब दुनिया को सीख देनी हो वासुदेव श्री कृष्ण जैसा हो,कि सामने अपने खड़े हों और जो उपदेश हो वह स्वयं श्रीमद भगवद गीता का रूप ले ले,उनके सारगर्भित वक्तव्य को समस्त ग्राम वासियों ने बड़े गौर से सुना,और उन्हें हर साल जन्माष्टमी में आने का वचन लिया।।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रकाश राठौर,परदेशी बिंझवार,रमेश बिंझवार,शिव बिंझवार,पवन बिंझवार,एवम सभी वर्ग के ग्राम वासियों की सहभागिता रही।।
