नगर सेना एवं जिला बल में चयन की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पूर्व सैनिकों की पहल — कोण्डागाँव में चल रही निःशुल्क कोचिंग

कोण्डागाँव, 18 जून 2028: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोण्डागाँव की ओर से जिले के युवाओं के लिए एक सराहनीय और अनुकरणीय पहल की जा रही है। परिषद के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा के निर्देशन और जिलाध्यक्ष सुरज यादव के मार्गदर्शन में, पूर्व सैनिक राकेश धीवर द्वारा बीते तीन महीनों से नगर सेना एवं जिला बल की लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए युवक-युवतियों को निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जा रही है।

 

इस कोचिंग का उद्देश्य है कि कोण्डागाँव जिले के अधिक से अधिक युवक-युवतियाँ सुरक्षा बलों में शामिल हो सकें और देश सेवा में अपना योगदान दे सकें। कोचिंग में शैक्षणिक मार्गदर्शन के साथ-साथ पूर्व सैनिकों द्वारा सैन्य अनुशासन, फिजिकल ट्रेनिंग और प्रेरणा भी दी जा रही है, जिससे प्रतिभागी समग्र रूप से परीक्षा और सेवा के लिए तैयार हो सकें।

 

पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने जिले के उन सभी युवक-युवतियों से अपील की है जिन्होंने नगर सेना एवं जिला बल की फिजिकल परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, वे इस निःशुल्क कोचिंग का लाभ अवश्य उठाएँ। यह पहल न केवल युवाओं के भविष्य को सशक्त बना रही है, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति पूर्व सैनिकों की सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत कर रही है।

 

Related Post