उत्तर प्रदेश महराजगंज नौतनवां थाना क्षेत्र अड्डा बाजार में चोरों के हौसले बुलंद घर से ट्रैक्टर और रोडरेटर ले कर फरार

महराजगंज नौतनवां थाना क्षेत्र अड्डा बाजार के अनुसार पाठक भैंसहीया चौराहे पर बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर में बने गेराज से ट्रैक्टर और रोटावेटर चोरी कर लिया मिली जानकारी के अनुसार बरसात के कारण ट्रैक्टर मालिक रामसेवक घर के अंदर सो रहे थे इस दौरान चोरों ने वारदात को इतने शातिर तरीके से अंजाम दिया गया कि किसी को भनक तक नहीं लगी

 

सुबह जब  ट्रैक्टर मालिक Uploaded Imageरामसेवक जगे और गेराज में देखा तो ट्रैक्टर के साथ रोटावेटर गायब था घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई सूचना मिलने पर अड्डा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पीड़ित को नौतनवां थाने में तहरीर देने की बात कहकर वापस लौट गई घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गस्त बढ़ाने की मांग की है

Related Post