अरनोद उपखण्ड के कोदीनेरा विद्यालय में गेट के बाहर ताला लगाकर बच्चों ने कि सड़क जाम  

अरनोद ब्लॉक के कोदीनेरा स्कूल के छात्रों ने अध्यापक की कमी को लेकर छात्रों ने किया रोड जाम

 

 विद्यालय में लंबे समय से अध्यापकों की कमी से परेशान छात्रों ने आज सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए छात्रों ने मुख्य मार्ग को जाम कर नारेबाजी की और शिक्षा विभाग से जल्द से जल्द अध्यापकों की नियुक्ति की माँग की।

छात्रों का कहना है कि 218 बच्चे पर 3 शिक्षक और एक प्रिंसिपल है।अध्यापक न होने के कारण कक्षाएँ नियमित रूप से नहीं लग पा रही हैं और पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

जाम की सूचना मिलते ही ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे समझाइश की जा रही हे

Related Post