अरनोद उपखंड क्षेत्र में जलझूलनी ग्यारस पर गांव-गांव में निकले पारंपरिक झूले, भक्ति और उत्साह से गूंजा पूरा क्षेत्र

अरनोद उपखंड क्षेत्र में जलझूलनी ग्यारस पर गांव-गांव में निकले पारंपरिक झूले

भक्ति और उत्साह से गूंजा पूरा क्षेत्र

 

अरनोद उपखंड क्षेत्र में बुधवार को जलझूलनी ग्यारस का पर्व बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया।

Uploaded Image

जलझूलनी ग्यारस हमारे गांव की पहचान है।

Uploaded Image

हर साल इसे लेकर नई उमंग और ऊर्जा का अनुभव होता है। यह पर्व हमें सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था से जोड़ता है। गांव-गांव में पारंपरिक झूले निकले,Uploaded Image जिनमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर धार्मिक माहौल को और भी भव्य बना दिया।Uploaded Image

 

अरनोद के नृसिंह मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, सेन समाज के राम जानकी मंदिर, कुमावत मंदिर, Uploaded Image

ब्राह्मण समाज के मंदिर, रैदास मोहल्ला और नई आबादी के अंबामाता मंदिर

Uploaded Image

सहित सभी देवालयों के बेवाण को आकर्षक फूलमालाओं व रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया। शोभायात्राएं जब सदर बाजार, महल चौक, दर्जी चौक, बस स्टैंड और तेली चौक से होकर गुजरीं तो दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

Uploaded Image

जगह-जगह पर श्रद्धालुओं ने बेवाण के दर्शन कर फल-फूल और प्रसाद अर्पित किए।Uploaded Image

 

शोभायात्राएं गौरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुईं, जहाँ परंपरानुसार भगवान की पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की गई।

Uploaded Image

महाआरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसादी का वितरण किया गया।

 

इस दौरान आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। ढोल-नगाड़ों की थाप, भजन-कीर्तन की गूंज और भक्तिमय माहौल ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने बड़े उत्साह से भाग लेकर इस धार्मिक पर्व को अद्भुत बना दिया।

 

इस मौके पर भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी विशेष व्यवस्था की। थाना अधिकारी हजारीलाल मीणा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Post