बिलासपुर में भीषण ट्रेन हादसा, मेमू ट्रेन ने मालगाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल, हेल्पलाइन नंबर जारी

बिलासपुर रेल मंडल के लाल खदान स्टेशन के पास आज सुबह एक भयावह रेल हादसा हो गया, जब कोरबा से बिलासपुर आ रही मेमू ट्रेन ने खड़ी मालगाड़ी को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी।

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि मेमू ट्रेन का इंजन और पहला कोच मालगाड़ी के डिब्बों पर चढ़ गया।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई यात्री डिब्बों में फंस गए, जिन्हें बाहर निकालने के लिए रेलवे और जिला प्रशासन की टीमों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

 

मौके पर एनडीआरएफ और जीआरपी की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

अब तक कई यात्रियों के घायल होने की पुष्टि की गई है, जबकि कुछ लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।

 

 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

 

घायलों को तत्काल सिम्स मेडिकल कॉलेज और अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टरों को अलर्ट पर रखा है और आपात सेवाएँ सक्रिय कर दी गई हैं।

 

रेल्वे ने जारी की हेल्प हेल्पलाइन नंबर

 

घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और उनके परिजनों की मदद के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। हादसे के बाद कई लोग अपने परिजनों से संपर्क नहीं कर पा रहे थे, जिसके चलते रेलवे ने तत्काल ये कदम उठाया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है, और सभी स्टेशन पर यात्रियों को हर संभव सहायता दी जा रही है। बिलासपुर: 7777857335, 7869953330, जांजगीर, चांपा: 8085956528, कोरबा: 7869953330, रायगढ़: 9752485600, पेंड्रा रोड: 8294730162। इन हेल्पलाइन नंबरों पर हादसे से जुड़ी जानकारी, यात्रियों की स्थिति और ट्रेनों की आवाजाही से संबंधित अपडेट मिलेंगे।

 

साथ में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे पर गहरा दुख जताया है।

उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

साथ ही, प्रशासन को त्वरित राहत और बचाव कार्यों के निर्देश दिए हैं।

Related Post