आगरा में भीषण सड़क हादसा 4 की दर्दनाक मौत कई घायल

उत्तर प्रदेश के आगरा में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक कर रहे तीन बुजुर्गों और एक मैक्स गाड़ी के ड्राइवर सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के शाहदरा इलाके में हुई जब तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी डिवाइडर से टकराकर उस पर पलट गई

मिली जानकारी के अनुसार 

राजेश (55) हरीबाबू (65) और रामेश्वर नाम के तीन बुजुर्ग आज सुबह करीब 4 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे वॉक के बाद ये तीनों सड़क के डिवाइडर पर बैठकर आराम कर रहे थे इसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और सीधे इन बुजुर्गों पर पलट गई हादसे में तीनों बुजुर्ग गाड़ी के नीचे बुरी तरह दब गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई

 

हादसे के बाद मैक्स का ड्राइवर स्टीयरिंग और बोनट के बीच बुरी तरह फंस गया वह लगभग एक घंटे तक दर्द से तड़पता रहा पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुँच कर कड़ी मशक्कत की गाड़ी को काटने के बाद उसे बाहर निकाला जा सका लेकिन तब तक उसकी भी मौत हो चुकी थी

मैक्स में ड्राइवर के अलावा एक और व्यक्ति भी सवार था जिसे स्थानीय लोगों ने तुरंत बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है

 

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस मौके पर पहुँच गई मृतकों के शवों को गाड़ी के नीचे से निकालने के लिए क्रेन मंगवाई गई क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकाला गया

Related Post