सीधी बाजार में रविवार को ऐतिहासिक सन्नाटा: व्यापारी संघ की अपील पर स्वैच्छिक दुकान बंदी सफल

सीधी जिले में आज रविवार को व्यापारियों ने एकजुट होकर व्यापारी संघ के आह्वान पर स्वैच्छिक दुकान बंदी का समर्थन किया। बाजार में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि व्यापारी अब सप्ताह में एक दिन अवकाश की संस्कृति को अपनाने के लिए तैयार हैं।

 

व्यापारी संघ अध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "यह पहल न केवल व्यापारियों के मानसिक और पारिवारिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि सामाजिक संतुलन के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है।"

 

उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले रविवारों में जो व्यापारी इस बार दुकान बंदी से छूटे हैं, वे भी इस पहल से जुड़ेंगे और अपने लिए व अपनों के लिए समय निकालेंगे।

 

यह कदम सीधी में व्यापारियों की एकता और जागरूकता का प्रतीक बनता दिख रहा है।

Related Post