इंदिरा चौक और बुधवारी रोड पर एक ही रात में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चला रहे स्वीफ्ट चालक राहुल यादव ने पांच लोगों को कुचल दिया, जिनमें से दो की मौत इलाज के दौरान हो गई।
मृतक मोहम्मद इसराईल (70) TVS एक्सल से पथरीपारा लौट रहे थे।
विशाल बड़ा डिंगापुर लौट रहे थे और छोटेलाल साहनी (45) अपनी साइकिल से राजीव बिहार जा रहे थे।
तीनों को इंदिरा चौक के पास रौंदते हुए स्वीफ्ट कार चालक फरार हो गया। इसके बाद बुधवारी रोड पर रवि कंवर और एक बच्चे को भी घायल करते हुए कार खंभे से टकराई।
सभी घायलों को 112 और स्थानीय पुलिस की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मोहम्मद इसराईल और छोटेलाल साहनी की मौत हो गई।
गिरफ्तारी व केस –
आरोपी राहुल यादव, उम्र 22 वर्ष, ढेगुरनाला वार्ड 18 निवासी, सीएसईबी कोरबा में कार्यरत है। पुलिस ने उसे अगले दिन गैर इरादतन हत्या अपराध क्रमांक – 392/25, धारा – 110, 105 बीएनएस व 184 एमव्ही एक्ट सहित अन्य धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रमोद डनसेना, सहायक उपनिरीक्षक दुर्गेश राठौर व उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।
