बिलासपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, घर में घुसकर दो युवतियों और एक नाबालिग पर हमला,आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत खमतराई अटल आवास में शुक्रवार रात एक खौफनाक वारदात ने इलाके को दहला दिया। अमन पटेल नामक युवक ने घर में घुसकर दो युवतियों और एक नाबालिग लड़की पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। तीनों को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

 

 हमले के वक्त सभी युवतियां कमरे में थीं मौजूद देखें वीडियो 

 

मिली जानकारी के अनुसार तीनों पीड़िता गोलबाजार स्थित एक रुई भंडार में काम करती हैं। शुक्रवार रात काम से लौटकर अपने किराए के मकान में आराम कर रही थीं, तभी गांव का ही युवक अमन पटेल वहां आ धमका और अचानक चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में तीनों को गर्दन, हाथ और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रेम-प्रसंग का मामला, कोरबा से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी अमन पटेल को कोरबा से गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार इस हमले की जड़ में प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

मामले पर ASP राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि घटना बेहद गंभीर है, आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।"

Related Post