दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता संरक्षा को मजबूत करते हुए, रेल सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 7 सजग कर्मचारियों को आज महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान हर माह आयोजित होने वाली संरक्षा बैठक के दौरान प्रदान किया जाता है।
सम्मानित कर्मचारियों के कार्य की झलक–
संतोष कुमार साहू (गेट कीपर, ब्रजराजनगर) – लॉन्ग हॉल ट्रेन में फ्लैट टायर देखकर समय रहते अलर्ट, ट्रेन परिचालन सुरक्षित।
बटेश्वर कुमार (संकेत अनुरक्षक, कोतरलिया) – ट्रैक सर्किट में रेल फैक्चर पकड़ कर बड़ा हादसा टाला।
रामप्रकाश (ट्रैक मेंटेनर, विलायतकला रोड) – डाउन लाइन में टंग रेल फ्रैक्चर देखकर तुरंत सूचना, ट्रैक दुरुस्त कर सुरक्षित संचालन।
गैबरियल मरे (ट्रैक मेंटेनर, सरोना) – मालगाड़ी में हॉट एक्सल से उठती आग देख तत्काल रोकथाम।
दिलीप कुमार (ट्रैक मेंटेनर, मांढर) – स्विच एक्सटेंशन जोड़ खुला देखकर गोंडवाना एक्सप्रेस को समय रहते रोका, बड़ा हादसा टला।
संजय सराठे (तकनीशियन-III, छिंदवाड़ा) – कोच के बोगी कंपोनेंट में तकनीकी गड़बड़ी पहचान कर ट्रेन रोकी।
महेश कुमार (वरिष्ठ तकनीशियन, छिंदवाड़ा) – पातालकोट एक्सप्रेस के कोच की टूटी स्प्रिंग को नोट कर दुर्घटना से बचाया।
इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक, प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी, तथा अन्य विभागाध्यक्षगण भी मौजूद रहे। हर महीने सतर्क कर्मचारियों का सम्मान कर रही है रेलवे ताकि सजगता और सुरक्षा बने हर रेलकर्मी की संस्कृति। इन "संरक्षा प्रहरी" कर्मचारियों की सजग निगाहों ने फिर साबित किया – सतर्कता ही सुरक्षा की पहली शर्त है।
