पीथमपुर वार्ड क्रमांक 2 में हरियाली की पहल, 300 पौधों से सजी गणगौर माता गार्डन और माताजी मंदिर

नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 2 के नागरिकों ने आज पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया। माताजी मंदिर गार्डन एवं गणगौर माता गार्डन में कुल 300 पौधों का रोपण किया गया। यह पहल नगर को हराभरा और स्वच्छ बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

इस सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि पप्पू पटेल, सहायक यंत्री मीरा कन्नौज, जोन प्रभारी शिवराम मुजाल्दे, बृजेश पटेल एवं नगरपालिका के अन्य स्टाफ और बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद प्रतिनिधि पप्पू पटेल ने कहा

पौधे रोपना केवल एक शुरुआत है, असली जिम्मेदारी है इनकी देखभाल करना। हर नागरिक को इन पौधों की सुरक्षा व सिंचाई में भागीदारी निभानी चाहिए|

 

Related Post