इंडोरामा में निकली भव्य कलश यात्रा, श्री जगन्नाथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ

पीथमपुर, इंडोरामा:

श्री जगन्नाथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की पावन शुरुआत इंडोरामा में भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। 24 मई की सुबह, श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत माहौल में बगदून तालाब से मंदिर प्रांगण तक कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया और कलश सिर पर धारण कर उत्साहपूर्वक जयकारे लगाते हुए यात्रा पूरी की।

 

इस आयोजन का उद्देश्य श्री जगन्नाथ स्वामी के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करना है। कार्यक्रम की शुरुआत 24 मई को सुबह 7 बजे सूर्य पूजन और गौ पूजन से हुई। इसके पश्चात मंदिर प्रवेश, पार्श्व विग्रह स्थापना, नेत्र उन्मीलन, मंडल पूजन तथा शिखर कलश स्थापना की विधियाँ संपन्न की गईं।

 

शाम के समय विशेष आकर्षण के रूप में पुनः भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसके साथ ओडिशा से आई कीर्तन मंडली ने पारंपरिक ओड़िया भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम के अंत में महाप्रसाद वितरण के साथ इस दिव्य आयोजन का समापन किया गया। श्री जगन्नाथ स्वामी की प्राण प्रतिष्ठा से पूरे क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह का वातावरण बना रहा।

Related Post