कोंडागांव में कांग्रेस भवन में हुआ नव नियुक्त जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन समारोह

कोंडागांव, 23 जुलाई 2025: सावन मास की शुरुआत के साथ ही कांग्रेस पार्टी ने जिले में अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कुल 177 पदाधिकारियों की नियुक्ति की थी। इसी कड़ी में आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन, कोंडागांव में नव नियुक्त पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

 

इस अवसर पर कांग्रेस के स्थायी एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों ने सभी नव पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें सूत की माला पहनाई, तिलक-चंदन लगाया और मिष्ठान वितरित कर सम्मानित किया। समारोह में पार्टी की एकजुटता और संगठन की मजबूती का संकल्प लिया गया।

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं द्वारा भाजपा की दमनकारी नीतियों का डटकर मुकाबला करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए स्थानीय जनसमस्याओं को प्राथमिकता देने और जनता के हितों की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया गया।

 

इस अभिनंदन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त महामंत्री, सचिव, सह-सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्यगण सहित जिलाध्यक्ष बुधराम नेताम, पूर्व मंत्री एवं पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व विधायक संत नेताम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री रवि घोष, झूमुक दीवान, धन्नू मरकाम, महंगू मरकाम, सुकबती मरकाम, वेदवती पोयाम, तबस्सुम बानो, राजेंद्र साहू, सकुर खान, सगीर अहमद कुरैशी, राज मरकाम समेत अनेक वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में कांग्रेसजनों का जोश और उत्साह देखने लायक था, जिससे आगामी चुनावों में पार्टी की तैयारियों को मजबूती मिलेगी।

Related Post