कोंडागांव में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का भव्य आयोजन, विधायक लता उसेंडी ने की कार्यक्रम की शुरुआत

कोंडागांव, 03 दिसंबर 2025 | समाज कल्याण विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज बुधवार को स्थानीय NCC मैदान में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दोपहर 12 बजे से शुरू हुए इस आयोजन में दिव्यांगजन एवं स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा कृत्रिम अंग निर्माण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणजन भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

Uploaded Image

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी शामिल हुईं। उन्होंने समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।

Uploaded Image

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

 

खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित ट्राइसिकल दौड़ को विधायक लता उसेंडी ने हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया।

Uploaded Image

वहीं, दिव्यांगजन के लिए कृत्रिम हाथ-पैर तैयार करने के उद्देश्य से जयपुर की तकनीकी टीम जगदलपुर से पहुंची थी, जिसने मौके पर ही जरूरतमंदों के लिए कृत्रिम अंगों का निर्माण किया। इस प्रक्रिया का निरीक्षण विधायक लता उसेंडी और कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने स्वयं किया।

Uploaded Image

Uploaded Image

अपने संबोधन में विधायक उसेंडी ने दिव्यांगजनों के लिए सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं, सहायता राशि तथा उपलब्ध लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और सभी को प्रोत्साहित किया।

 

कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजन एवं प्रतिभागी बच्चों के उत्साह से मैदान में उत्सवपूर्ण माहौल बना रहा।

Related Post