कोंडागांव, 12 अगस्त 2025: प्रदेश के 117 से अधिक कर्मचारी संगठन 22 अगस्त 2025 को एकदिवसीय सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे। इस आंदोलन के चलते राज्य भर में शासकीय कामकाज पूरी तरह से ठप्प होने की संभावना है। चपरासी से लेकर अधिकारी तक, शिक्षक से लेकर पटवारी और लिपिक से लेकर वाहन चालक तक सभी विभागों के कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल होंगे।
इस व्यापक हड़ताल की सफलता सुनिश्चित करने फेडरेशन के पदाधिकारी जिले के अंतिम छोर तक संपर्क बना रहे हैं। फरसगांव, माकड़ी, केशकाल और बड़ेराजपुर सहित विभिन्न ब्लॉकों का दौरा कर कर्मचारियों में उत्साह भरने और आंदोलन में भागीदारी का आह्वान किया जा रहा है।
कौन-कौन विभाग होंगे प्रभावित:
स्कूल शिक्षा विभाग
स्वास्थ्य विभाग
पंचायत एवं ग्रामीण विकास
महिला एवं बाल विकास विभाग
वन विभाग
राजस्व विभाग
कृषि विभाग
लोक निर्माण विभाग
वाहन चालक संघ
पशुचिकित्सा विभाग
अन्य शासकीय कार्यालय
जिला कार्यकारिणी की सक्रिय भूमिका
फेडरेशन की जिला इकाई पूरी ताकत से तैयारी में जुटी हुई है। जिला संयोजक शिवराज सिंह ठाकुर, उप संयोजक निर्मल शार्दूल और लोकेश गायकवाड़ के नेतृत्व में कार्यकारिणी के सभी सदस्य लगातार कर्मचारियों से संपर्क कर रहे हैं।
अन्य प्रमुख पदाधिकारी:
जगमोहन भोयर, अर्चना बैनर्जी, पूजा कुंवर, वर्षा सैमसंग, कंवल साय मरकाम, रामदेव कौशिक, हीरा नेताम, चमनलाल वर्मा, ललीत कोर्राम, प्रकाश सेठिया, चंदन सेठिया, आशीष थावरे, अमरजीत निर्मलकर, शोयब अली, भास्कर वर्मा, महेंद्र पटेल, योगेश्वर साहू, मिट्ठू मांझी, पूजा झा, लीलावती ध्रुव, डिगलेश्वर साहू सहित कई अन्य पदाधिकारी पूरे अभियान में सक्रिय हैं।
उद्देश्य:
सरकार के प्रति लंबित मांगों पर ध्यान आकर्षित कराना और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करना इस हड़ताल का मुख्य उद्देश्य है। फेडरेशन का कहना है कि जब तक सरकार कर्मचारियों की मांगों को नहीं मानती, आंदोलन और तेज किया जाएगा।
