होटल चंदेला के कमरे में संदिग्ध हालत में युवती की लाश...

कोरबा, शहर के होटल चंदेला के कमरे में संदिग्ध हालत में युवती की लाश मिली है। युवती के साथ ठहरा युवक फरार है। पुलिस मामले में हत्या की आशंका जता रही है। सिटी कोतवाली अंतर्गत सीतामणी के पास होटल चंदेला के कमरा नंबर-207 में शुक्रवार की दोपहर युवती की संदिग्ध हालत में लाश मिली। उसके साथ ठहरा युवक कमरे में नहीं था।

 

घटना की सूचना पर एएसपी नीतिश ठाकुर, सीएसपी भूषण एक्का घटनास्थल पहुंचे। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया। होटल कर्मचारियों से पूछताछ की गई। होटल में जमा कराए गए आधार कार्ड से युवती की शिनाख्त जांजगीर-चांपा, अकलतरा,निवासी मरकाडीह निवासी संध्या दास (20) के रूप में की गई। वह जांजगीर निवासी राकेश कुमार मानिकपुरी के साथ ठहरी थी।

 

वे गुरुवार को कोरबा में शादी कार्यक्रम में आने की बात कहकर ठहरे थे। शिनाख्ती के बाद परिजनों को सूचना दी गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मौत के कारणों का खुलासा पीएम रिपोर्ट मिलने पर ही होगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस उसके साथ ठहरे युवक की पतासाजी में जुटी है।

Related Post