कोरबा में श्री श्याम मित्र मंडल की आम सभा 22 जून को, नई कार्यकारिणी गठन और परंपराओं के संरक्षण पर होगा मंथन

श्री श्याम मित्र मंडल, कोरबा द्वारा संगठनात्मक मजबूती और मंदिर की सांस्कृतिक गरिमा बनाए रखने हेतु एक महत्वपूर्ण आम सभा का आयोजन दिनांक 22 जून 2025 (रविवार) को सायं 4:00 बजे से श्याम मंदिर परिसर, कोरबा में किया जा रहा है।

यह आम सभा रजिस्ट्रार, फर्म्स एवं संस्थाएं, रायपुर के निर्देशानुसार बुलाई गई है, जिनके द्वारा संस्था को 45 दिवस के भीतर नई कार्यकारिणी के गठन हेतु आदेशित किया गया था। इसी क्रम में दिनांक 10 जून 2025 को आयोजित आपातकालीन आमसभा में सर्वसम्मति से भिंखम केडिया, विनोद अग्रवाल, नरेश अग्रवाल एवं संतोष मोदी को अंतरिम संचालक नियुक्त किया गया था।

इन अंतरिम संचालकों की सामूहिक सहमति से ही यह आगामी आम सभा आहूत की गई है।

सभा का मुख्य एजेंडा इस प्रकार रहेगा

 समिति की वर्तमान स्थिति पर विचार

मंदिर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण

रजिस्ट्रार के निर्देशानुसार नई कार्यकारिणी का गठन

 अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा (संचालकों की अनुमति अनुसार)

 

संचालक मंडल ने सभी पंजीकृत सदस्यों से आग्रह किया है कि वे समय पर उपस्थित होकर संस्था की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें एवं मंदिर की गरिमा और पारंपरिक मूल्यों की रक्षा में अपना सहयोग प्रदान करें।

 

स्थान: श्याम मंदिर परिसर, कोरबा

 तिथि: 22 जून 2025 (रविवार)

समय: सायं 4:00 बजे से

संस्था की एकजुटता और भविष्य के निर्णयों के लिए यह सभा अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Related Post