कोरबा। लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल की ओर से क्लब अध्यक्ष लायन सुरेंद्र डनसेना और उपाध्यक्ष लायन पार्वती दास ने क्षेत्रीय गौसेवा प्रमुख राकेश वैष्णव एवं साथी गौसेवकों की उपस्थिति में गौसेवा के दौरान लगने वाली आवश्यक दवाइयों का वितरण किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी गौसेवा हेतु हर संभव सहयोग किया जाएगा। साथ ही उन्होंने राज्य में गौमाताओं की चिंताजनक स्थिति पर दुख व्यक्त किया।
गौसेवकों ने जताया आभार
निस्वार्थ सेवा संस्थान के प्रमुख गौसेवक राकेश वैष्णव एवं उनके साथियों ने लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष सुरेंद्र डनसेना और उपाध्यक्ष पार्वती दास ने गौमाता के प्रति चिंता जताकर और बिना कहे सहयोग देकर हमारी सेवा को सराहा है। गौसेवकों ने कामना की कि गौमाता का आशीर्वाद सदैव लायंस क्लब के सदस्यों पर बना रहे।
