छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी कोरबा के कुशल मार्गदर्शक अधिकारी सेंथिल कुमार एस एवं विद्यालय प्राचार्य श्रीमती पी. आर. शंकरी के निर्देशन में पीएम श्री स्कूल - जवाहर नवोदय विद्यालय कोरबा में एनसीसी प्रथम वर्ष कैडेट्स का चयन सम्पन्न हुआ।
इस चयन प्रक्रिया में बटालियन से पहुंचे नायक अविनाश कुमार और विद्यालय एनसीसी अधिकारी रीतेश भोसले द्वारा विद्यार्थियों की शारीरिक दक्षता, मेडिकल फिटनेस एवं लिखित परीक्षा के आधार पर योग्य छात्रों का चयन किया गया।
चयनित छात्र आगामी दो वर्षों की कठिन फौजी ट्रेनिंग से गुजरेंगे एवं द्वितीय वर्ष में ए-सर्टिफिकेट परीक्षा देकर एनसीसी में अपने भविष्य को मजबूत बनाएंगे।
इस पूरी प्रक्रिया में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री लोकचंद सोनटके की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय परिवार ने सभी चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दीं।
