आज सावन मास का पहला पावन सोमवार था, और इस अवसर पर देशभर के शिवालयों में भक्ति और आस्था की बाढ़ देखने को मिली। श्रद्धालु सुबह से ही भोलेनाथ की आराधना में जुटे रहे और मंदिरों में हर तरफ "ॐ नम: शिवाय" की गूंज सुनाई दी।
ओम श्री रेजिडेंसी स्थित ओम श्री मंदिर में आज भक्ति का एक भव्य नज़ारा देखने को मिला। मंदिर को दीप, धूप और रंग-बिरंगी रोशनी से अलौकिक रूप से सजाया गया, जिससे समूचा वातावरण पावन और सुगंधित हो गया।
सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक परिधान में मंदिर पहुँचीं और भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक किया। दूध, बेलपत्र, फूल और शहद से शिवलिंग का पूजन कर आशीर्वाद की प्राप्ति के लिए लंबी कतारों में खड़ी रहीं।
"बोल बम", "जय शिव शंकर", और "हर हर महादेव" के जयकारों से वातावरण को शिवमय कर दिया।
